
Team News 2020 , आदित्यपुर , भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे कोरोना वैक्शीनेशन अभियान के तहत् कोविड-19 टीकाकरण कैम्प का सफलता पूर्वक संचालन गायत्री शिक्षा निकेतन कैंपस में विद्यालय प्रबंधन और स्प्रिचुअल इंडिया के सौजन्य से निष्पादित किया गया .






इस शिविर में प्रत्येक रविवार के दिन कैंप लगाकर विद्यालय के सभी बच्चों का लगभग टीकाकरण संपादित कर लिया गया है. विद्यालय संचालन के अहम फैसले में कक्षा 9 से 12वीं तक के सभी बच्चों को टीकाकरण के लिए आदेश सरकार द्वारा जारी किया गया था , ताकि बच्चों को ऑफलाइन विद्यालय संचालन करने में कठिनाई नहीं हो . इसलिए सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से टीका लगवाने के लिए कहा गया था . ज्ञातव्य हो कि अगले रविवार से विद्यालय प्रबंधन एवं समाजसेवी स्प्रिचुअल इंडिया के सौजन्य से दूसरी वैक्सीनेशन और बूस्टर डोज दिया जाएगा . सभी बंधुओं से अपील है किस समाज को स्वस्थ रखने के लिए टीकाकरण अवश्य करवाएं . स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें . धन्यवाद !