प्रेस विज्ञप्ति
जमशेदपुर दिनांक 10 जून भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा भाजपा के प्रत्याशी रहे देवेंद्र सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जब से बन्ना गुप्ता चुनाव जीतकर स्वास्थ्य मंत्री बने हैं तभी से एक से बढ़कर एक कारनामों के लिए प्रसिद्ध हुए हैं, डॉक्टर को जेल भिजवा ना हो, सरकारी काम में अपने सहयोगियों के माध्यम से बाधा पहुंचाना हो, घूस का आरोप हो, सरकारी अस्पताल में बलात्कार हो, झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर अनियमिता हो.।
इधर एक गंभीर आरोप एक महिला ने यौन शोषण का लगाया है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का ड्राइवर स्वास्थ्य मंत्री के रांची स्थित सरकारी आवास में ही कई महीनों से यौन शोषण करता था वह भी सरकारी सीसीटी कैमरा को बंद करा कर, इस प्रकार की घिनौनी हरकत सरकारी आवास में पहली बार हुआ है। पीड़ित महिला विगत कई महीनों से पुलिस का चक्कर लगा रही थी कि केस दर्ज हो, न्याय मिले ,लेकिन मंत्री के धौंस से पुलिस द्वारा केस दर्ज नहीं करना दुर्भाग्य है, जांच होनी चाहिए? पीड़िता द्वारा माननीय अदालत के माध्यम से दुष्कर्म का केस करना यह साबित होता है कि झारखंड में जंगलराज है, झारखंड में संविधान खतरे में है, लगता है कि ऐसी बहुत सी घटनाएं हो रही हैं लेकिन सरकारी तंत्र भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है सरकारी मुलाजिम सरकार का गुलाम हो गया है? क्या हेमंत जी ऐसे मंत्रियों को बर्दाश्त करेंगे? जिसके सरकारी आवास में बलात्कार होता हो?, महिला की इज्जत नीलाम होती हो? फिर भी इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री गंभीर नहीं होते हैं । पीड़ित महिला का आरोप संगीन है महामहिम राज्यपाल को स्वतह संज्ञान लेने की जरूरत है
भवदीय
देवेंद्र सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जमशेदपुर भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य